
WhatsApp: पॉलिसी ऐक्सेप्ट न करने पर कुछ लोगों की कॉलिंग हुई बंद
AajTak
WhatsApp के कुछ यूजर्स की शिकायत है कि पॉलिसी न ऐक्सेप्ट करने पर उनका कॉल फीचर काम नहीं कर रहा है. सरकार ने वॉट्सऐप से पॉलिसी वापस लेने को भी कहा है.
WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी समय से विवादों में है. नई पॉलिसी ऐक्सेप्ट करने के लिए अब WhatsApp यूजर्स को रिमाइंडर दिया जाना शुरू कर दिया है. हालांकि अभी भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि ये पॉलिसी WhatsApp वापस लेगी या नहीं. पिछले हफ्ते ही IT मिनिस्ट्री ने WhatsApp से इस पॉलिसी को वापस लेने को कहा था. सरकार की तरफ से ये भी कहा गया है कि WhatsApp हफ्ते दिन में सरकार को सही जवाब नहीं देता है तो इसके खिलाफ ऐक्शन भी लिया जा सकता है. बहरहाल, 15 मई तक WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी ऐक्सेप्ट करने की डेडलीइन थी. जिन्होंने इस पॉलिसी को ऐक्सेप्ट नहीं किया है उन्हें इसका असर देखने को मिल रहा है. कुछ यूजर्स WhatsApp कॉल ही नहीं कर पा रहे हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












