
WhatsApp पर सरकार कर रही आपकी जासूसी? वायरल हो रहा मैसेज, समझें तीन टिक का पूरा खेल
AajTak
WhatsApp Messages: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने लोगों की जासूसी के लिए नई गाइडलाइन्स तैयार की है. वहीं अगर आपके मैसेज में तीन टिक दिख रहे हैं, तो सरकार आपकी जासूसी कर रही है. आइए जानते हैं प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस मैसेज की पूरी हकीकत.
सोशल मीडिया पर तमाम तरह के मैसेज चलते रहते हैं. ऐसा ही एक मैसेज वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है. यह मैसेज जासूसी से जुड़ा है. जासूसी से जुड़े मैसेज का सोशल मीडिया पर वायरल होना कोई नया नहीं है. इससे पहले भी कई मौकों पर इस तरह के मैसेज सर्कुलेट हो चुके हैं. फिलहाल जो मैसेज सर्कुलेट किया जा रहा है, वह WhatsApp से जुड़ा है.
दरअसल, कुछ मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार लोगों की जासूसी कर रही है. वायरल हो रहे इन मैसेज में इस पूरी प्रक्रिया को एक्सप्लेन भी किया गया है, जो पूरी तरह से गलत हैं. PIB ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन मैसेज के फेक होने की जानकारी भी दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
WhatsApp पर धड़ल्ले से शेयर हो रहे मैसेज में पॉइंट्स दिए गए हैं. इनमें से कुछ तो सही हैं, लेकिन जो मुख्य पॉइंट है. वह फर्जी है. मैसेज से हिसाब से अगर आपके वॉट्सऐप मैसेज में एक टिक दिख रहा है, तो समझें की मैसेज सेंड हो गया है.
वहीं अगर दो टिक है, तो मैसेज डिलीवर हो चुका है. दो ब्लू टिक का मतलब है कि डिलीवर हुआ मैसेज रीड कर लिया गया है. यहां तक तो दी गई जानकारी सही है, लेकिन इसके आगे की बात गलत है.
मैसेज के मुताबिक, तीन ब्लू टिक का मतलब है कि आप सरकार के निशाने पर हैं. वहीं दो ब्लू और एक रेड टिक का मतलब है कि सरकार आपके खिलाफ एक्शन ले सकती है.
एक ब्लू और दो रेड टिक का मतलब है सरकार आपके डेटा पर नजर रखे हुए है. तीन रेड टिक है तो सरकार ने आपके खिलाफ एक्शन ले लिया है और जल्द ही आपको समन किया जाएगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












