
WhatsApp पर अब हमेशा के लिए Archived में रख सकेंगे चैट्स, मैसेज आने पर भी पता नहीं चलेगा
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने नए फीचर को जारी कर दिया है. इस फीचर से Archived Chats नए मैसेज आने पर भी म्यूट रहेगा. इसका मतलब जब तक आप किसी चैट को Archived Chats से नहीं हटाते हैं तब तक वो Archived चैट में ही रहेगा.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने नए फीचर को जारी कर दिया है. इस फीचर से Archived Chats नए मैसेज आने पर भी म्यूट रहेगा. इसका मतलब जब तक आप किसी चैट को Archived Chats से नहीं हटाते हैं तब तक वो Archived चैट में ही रहेगा. इस नए फीचर को हाल ही में कुछ आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया था. अब इस फीचर को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. इस फीचर को यूज करने के लिए आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. फेसबुक स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने एक ब्लॉग में कहा है नए अपडेट यूजर्स के पास इनबॉक्स को लेकर ज्यादा कंट्रोल रहेगा. इससे वो जरूरी चैट्स को टॉप पर रख सकेंगे. इस फीचर से पहले WhatsApp archived चैट या ग्रुप चैट में कोई नया मैसेज आने पर उसे unarchive कर देता था.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










