
WhatsApp चलाने के लिए लगेंगे पैसे! आ रहा Ads फ्री सब्सक्रिप्शन वाला मॉडल
AajTak
WhatsApp में जल्द ही एक विज्ञापन मुक्त सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन नजर आएगा. WhatsApp के अंदर विज्ञापन नजर आएंगे और विज्ञापन फ्री एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स को पेमेंट करनी होगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
WhatsApp चलाने के लिए आने वाले दिनों में पैसे देने होंगे. दरअसल, कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड फ्री सब्सक्रिप्सन मॉडल पर टेस्टिंग करने जा रही है, जिसके अभी शुरुआती संकेत मिले हैं. आने वाले दिनों में यूजर्स को Update Tab में विज्ञापन आने लगेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp 2.26.3.9 वर्जन कोड की जांच करने पर ऐसे नए स्ट्रिंग्स मिले हैं, जो Status और Channels से विज्ञपान को रिमूव करने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के साइन देते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
WhatsApp में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को लेकर बहुत सीमित जानकारी है. हालांकि कंपनी अगर ऐसा प्लान ला रही है तो आने वाले दिनों में इसको लेकर और डिटेल्स का खुलासा होगा.
बीते साल भी विज्ञापनों की टेस्टिंग हुई थी
बीते साल Meta ने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के Status और Channels सेक्शन में विज्ञापनों पर टेस्टिंग शुरू की थी. इस फैसले पर कंपनी को यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ता था.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट, बदल जाएगा एक्सपीरियंस, कुछ ऐसे करेगा काम

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











