
WhatsApp के ये 5 ऐसे फीचर्स, आपको नहीं होगी इनकी जानकारी
AajTak
WhatsApp के कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो कई लोग नहीं जानते. ये फीचर यूज करने में काफी आसान हैं और धीरे धीरे ये पॉपुलर भी हो रहे हैं. WhatsApp Tips में आज हम इन्हीं पांच टिप्स के बारे में जानेंगे.
वॉट्सऐप तो आप यूज करते ही होंगे, लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगे. ये फीचर काफी आसान हैं और डेली लाइफ में आपके लिए बेहद जरूरी भी हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पांच वॉट्सऐप के फीचर्स के बारे में जो बेहद दिलचस्प हैं.
वॉट्सऐप पर ग्रुप चैट के दौरान, कई बार ऐसा हो सकता है कि आप किसी स्पेसिफिक मैसेज का पर्सनली जवाब देना चाहते हैं.इसके लिए आप 'Reply Privately' फीचर का यूज कर सकते हैं.
प्राइवेट रिप्लाई फीचर को ऐसे यूज करें
-- आप जिस मैसेज का रिप्लाई देना चाहते हैं, उसे टच एंड होल्ड करें.
-- टॉप राईट कॉर्नर में '3-डॉट' आइकॉन टैप करें और यहां रिप्लाई प्राईवेटली चुनें
-- अब आप प्राइवेट रिप्लाई कर सकते हैं.













