
WhatsApp का ये दिलचस्प फीचर अब वेब यूजर्स के लिए भी आ गया है
AajTak
WhatsApp ने हाल ही में View Once फीचर एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था. WhatsApp के इस फीचर से फोटो और वीडियो एक बार सीन होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं. इस फीचर को आईओएस बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है. अब ये फीचर WhatsApp डेस्कटॉप और वेब के लिए भी जारी कर दिया गया है.
WhatsApp ने हाल ही में View Once फीचर एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था. WhatsApp के इस फीचर से फोटो और वीडियो एक बार सीन होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं. इस फीचर को आईओएस बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है. अब ये फीचर WhatsApp डेस्कटॉप और वेब के लिए भी जारी कर दिया गया है. यूजर्स View Once फीचर को WhatsApp Web या डेस्कटॉप क्लाइंट के नए वर्जन 2.2126.11 में यूज कर सकते हैं. इस फीचर को फेज्ड मैनर में जारी किया जा रहा है. यानी अगर आपको ये फीचर WhatsApp वेब या डेस्कटॉप क्लाइंट में नहीं मिलता है तो आपको कुछ इंतजार करना होगा. View Once फीचर से यूजर्स गायब होने वाले मैसेज को भेज सकते हैं. ये फीचर पहले से ही Snapchat में मौजूद है. इस फीचर से भेजे गए फोटो या वीडियो को एक बार ओपन करने के बाद वो अपने आप डिलीट हो जाता है.More Related News

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.












