
WhatsApp का मल्टी डिवाइस फीचर: चार डिवाइस में एक साथ चला सकेंगे सिंगल अकाउंट
AajTak
WhatsApp मल्टी डिवाइस फीचर को जारी कर रहा है. इस फीचर पर WhatsApp कई सालों से काम कर रहा था. इस फीचर को फिलहाल लिमिटेड बीटा टेस्ट के लिए जारी किया गया है. इसके साथ WhatsApp मल्टी डिवाइस कैपेबिलिटी भी मौजूद है. इससे यूजर्स WhatsApp को फोन के अलावा एक साथ चार दूसरे डिवाइस में भी चला सकेंगे.
WhatsApp मल्टी डिवाइस फीचर को जारी कर रहा है. इस फीचर पर WhatsApp कई सालों से काम कर रहा था. इस फीचर को फिलहाल लिमिटेड बीटा टेस्ट के लिए जारी किया गया है. इसके साथ WhatsApp मल्टी डिवाइस कैपेबिलिटी भी मौजूद है. इससे यूजर्स WhatsApp को फोन के अलावा एक साथ चार दूसरे डिवाइस में भी चला सकेंगे. WhatsApp ने कहा है हर डिवाइस सिक्योरिटी के सेम लेवल के साथ आएगा. इसका मतलब सेंकेंडरी डिवाइस में भी सभी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ होंगे. WhatsApp के इस फीचर से आपको फोन को कनेक्ट करने के रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ एक फोन को चार दूसरे डिवाइस से लिंक किया जा सकता है. इस फीचर से दो फोन को मल्टी डिवाइस बीटा टेस्ट में लिंक नहीं किया जा सकता है. WhatsApp आने वाले टाइम में इसके लिए सपोर्ट ऐड करेगा ताकि इस तरह के ज्यादा डिवाइस को ऐड किया जा सकें.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












