
WhatsApp का मल्टी डिवाइस फीचर इन यूजर्स के लिए जारी, चार डिवाइस में चला सकेंगे एक अकाउंट
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए कई फीचर्स को जारी करता रहता है. अब WhatsApp एक नए फीचर मल्टी डिवाइस को जारी कर रहा है. इससे यूजर्स फोन के अलावा चार दूसरे डिवाइस में भी WhatsApp चला सकेंगे. इसके लिए प्राइमरी फोन का नेट से कनेक्ट करना जरूरी नहीं है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए कई फीचर्स को जारी करता रहता है. अब WhatsApp एक नए फीचर मल्टी डिवाइस को जारी कर रहा है. इससे यूजर्स फोन के अलावा चार दूसरे डिवाइस में भी WhatsApp चला सकेंगे. इसके लिए प्राइमरी फोन का नेट से कनेक्ट करना जरूरी नहीं है. फेसबुक स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने बताया कि मल्टी डिवाइस फीचर उस टाइम भी काम करेगा जब यूजर के प्राइमरी WhatsApp वाले डिवाइस में बैटरी खत्म हो जाएगी. यानी इसे ऐसे समझ सकते हैं अगर आपके उस फोन की बैटरी खत्म हो गई जिसमें आप WhatsApp चलाते हैं फिर भी आप दूसरे चार डिवाइस में वॉट्सऐप को चला सकेंगे. इसके लिए सिक्योरिटी और प्राइवेसी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. सभी डिवाइस में एक लेवल की प्राइवेसी और सिक्योरिटी रहेगी. सभी डिवाइस में एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन भी दिया जाएगा. अब एक रिपोर्ट आ रही है WhatsApp मल्टी डिवाइस बीटा प्रोग्राम को कुछ iOS यूजर्स जिनका ऐप वर्जन 2.21.150.11 से ज्यादा है उनके लिए जारी कर दिया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












