
WhatsApp अपने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में जल्द ऐड कर सकता है ये ऑप्शन
AajTak
WhatsApp को अपने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर के लिए एक नए ऑप्शन की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है. इस नए फीचर के आने से यूजर्स किसी चैट में मैसेज को 90 दिन में ऑटो-डिलीट होने को सेट कर सकेंगे.
WhatsApp को अपने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर के लिए एक नए ऑप्शन की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है. इस नए फीचर के आने से यूजर्स किसी चैट में मैसेज को 90 दिन में ऑटो-डिलीट होने को सेट कर सकेंगे. इसके साथ ही मैसेज डिसअपीयर होने के लिए 24 घंटे का ऑप्शन का भी यूजर्स को मिल सकता है. कंपनी इस ऑप्शन की भी टेस्टिंग कर रही है. WhatsApp ने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को सबसे पहले पिछले साल नवंबर में पेश किया था. अब तक इसमें मैसेज के ऑटोमैटिकली डिलीट होने के लिए केवल 7 दिन का ऑप्शन मिलता है. वॉट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.21.17.16 में डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 90 दिन वाले ऑप्शन को देखा गया है. WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए मौजूदा 7 दिन के ऑप्शन के साथ 90 दिन का ऑप्शन भी मिल सकता है. ऐसा लग रहा है कि वॉट्सऐप ने 24 घंटे का ऑप्शन भी रखा है. क्योंकि, इसे भी स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी पता चला था कि कंपनी इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड, iOS और वेब यूजर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से कर रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












