
Weight Loss: 4 एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह खराब हो गया था शरीर! फिर 44 की उम्र में ऐसे घटाया 22 किलो वजन
AajTak
Weight Loss Journey: एक ऐसी वर्किंग वुमन जिनके 4 एक्सीडेंट हुए, हेल्थ कंडीशन के कारण अपनी आखिरी इच्छा पूरी की. उन्होंने डाइट और होम एक्सरसाइज से अपना 22 किलो वजन कम किया है. वजन कम करने के लिए उन्होंने क्या तरीका अपनाया था, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Transformation Journey: वजन कम करना कुछ लोगों को काफी चैलेंजिंग लगता है, लेकिन असल में उतना है नहीं. हां, बस वजन कम करने के लिए कुछ आसान चीजों को फॉलो करना काफी जरूरी है. जैसे हेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टिविटी, पर्याप्त नींद, विटामिन-मिनरल, हाइड्रेशन और सबसे महत्वपूर्ण धैर्य. अगर कोई इन चीजों को फॉलो करता है तो उसके लिए वजन कम करना काफी आसान है. आज हम आपको एक ऐसी ही वेट लॉस स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लेडी ने 4 एक्सीडेंट के बाद भी हार नहीं मानी और अपना वजन कम कर लिया.
Aajtak.in से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ कंडीशन इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी इच्छा भी पूरी कर ली थी. इसके बाद COVID-19 लॉकडाउन में उन्होंने अपने आपको फिट करने का सोचा और अब वे पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं. इनकी ये चैलेंजिंग वेट लॉस स्टोरी आपको काफी मोटिवेट कर सकती है. तो आइए अब ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी के बारे में जान लीजिए.
नाम : वत्सला (Vatsala)उम्र : 44 सालकाम : ट्रेनिंग हेड, IT कंपनीशहर : दिल्लीलंबाई : 5 फुट 5 इंच, 165 cmअधिकतम वजन : 78 Kgवर्तमान वजन : 56 Kgअधिकतम BMI : 28.67 वर्तमान BMI : 20.58फ्यूचर प्लान : सर्टिफाइड फिटनेस कोच बनना
78 से 56 किलो तक फिटनेस जर्नी (Fitness journey from 78 to 56 kg)
Aajtak.in से बात करते हुए वत्सला ने बताया, मेरे 4 एक्सीडेंट हुए हैं. जिनके कारण मेरे लोअर बैक में काफी चोट आई थी. डॉक्टर ने मुझे हैवी वेट उठाना तो दूर प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए भी मना कर दिया था.
शादी के बाद इतनी स्लिम हुआ करती थी कि मुझे देखकर लगता था कि हड्डियों के ऊपर बस एक स्किन की परत चढ़ी हुई है. शादी के कुछ समय बाद मुझे गर्दन पर कुछ लिंफ नोड्स (उभरी हुई स्किन) दिखे. जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बोला कि 80 परसेंट चांस हैं कि यह कार्सिनोमिक यानी कैंसर वाले लिंफ नोड्स हो सकते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












