
Weight loss: रोजाना चाय पीकर डॉक्टर ने घटाया 30 किलो वजन! लिगामेंट टूटने पर भी किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
Transformation Journey: ऋषिकेश की डॉक्टर काश्मी शर्मा (Dr. kashmi sharma) ने अपना अपना लगभग 30 किलो वजन कम किया है. वेट लॉस करने में उन्हें 18 महीने का समय लगा. उन्होंने वजन कम कैसे किया? वर्कआउट प्लान क्या था? कैसी डाइट लेती थीं? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Fat loss journey: वजन कम करने के लिए लोग अक्सर सबसे पहले अपना खाना-पीना छोड़ देते हैं और फिर घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ने लगते हैं. वजन कम करने का यह सबसे गलत तरीका होता है. घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ने, खाना-पीना छोड़ने से वजन कम नहीं होता बल्कि कैलोरी डेफिसिट (शरीर की जरूरत से कम खाने) में रहने से वजन कम होता है. आज हम आपको ऐसी डॉक्टर की वेट लॉस स्टोरी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपना करीब 30 किलो वजन कम किया है. वजन कम करने के लिए उन्होंने खाना-पीना नहीं छोड़ा था बल्कि क्वांटिफाई तरीके से कैलोरी काउंट करके खाया था. वह रोजाना 2-3 कप चाय भी पीती थीं और हर वीकेंड पर आइसक्रीम भी खाती थीं. Aajtak.in से बात करते हुए इन डॉक्टर ने बताया कि वेट लॉस जर्नी कैसी थी, कैसी डाइट ली और कैसा वर्कआउट रूटीन फॉलो किया. तो आइए इस बारे में भी जान लीजिए….
नाम: डॉ. काश्मी शर्मा (Kashmi Sharma)शहर: ऋषिकेश, उत्तराखंडप्रोफेशन: MBBS, MD डॉक्टरअधिकतम वेट: 85 किलोवर्तमान वजन: 55 किलो
85 से 55 किलो तक की वेट लॉस जर्नी (85 to 55 kg weight loss journey)
Aajtak.in से बात करते हुए डॉक्टर काश्मी शर्मा बताती हैं, “मेरे 2 बच्चे हैं और प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन इतना बढ़ गया था कि बैक पेन होने लगा था और डिस्क में भी प्रॉब्लम शुरू हो गई थी. जैसे ही मेरा बच्चा थोड़ा बड़ा हुआ, मैं अपना मन बना चुकी थी कि मुझे अपना वजन कम करना ही है. अगर मैं ऐसा नहीं कर पाई तो मैं अपने बच्चे की सही से देखभाल भी नहीं कर पाऊंगी.”
डॉ. काश्मी शर्मा ने आगे बताया, “वजन कम करने के लिए मैंने यूट्यूब देखकर वजन कम करना शुरू किया और मेरे घुटने का लिगामेंट टूट गया. इसके बाद एसीएल कंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई और मैं बेड रेस्ट पर रही. जैसे ही रिकवर हुई उसके बाद मैंने फिटर से एक कोच हायर किया और मेरी वेट लॉस जर्नी शुरू हुई. मैं समझ चुकी थी कि वजन कम करने के लिए मैंने पहले जो प्रोसेस शुरू किया था, वो गलत था. लेकिन जैसे ही मैं कोच के अंडर में आई तो उन्होंने मेरा डाइट और वर्कआउट प्लान तैयार किया और मेरा धीरे-धीरे वजन कम होने लगा. ऐसा करते-करते 18 महीने में मेरा लगभग 30 किलो वजन कम हो गया. आज मैं खुद सर्टिफाइड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट हूं.”
वजन कम करने के लिए ली थी ऐसी डाइट (Weight loss diet)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












