
Weekly Rashifal April 2023: अप्रैल का आखिरी सप्ताह आज से शुरू, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Weekly Rashifal April 2023: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में वृषभ, सिंह, मकर और मीन राशि में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal 2023: अप्रैल का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है. यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह वृषभ, सिंह, मकर और मीन राशि में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- मेष राशि वालों को इस सप्ताह कोई शुभ सूचना मिलेगी. शिक्षा के मोर्चे पर सुधार होगा. संपत्ति लाभ के योग हैं. सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ होगा. आपका शुभ रंग पीला और भाग्य प्रतिशत 80 है.
वृष- इस सप्ताह आपके परिवार में प्रसन्न आएगी. धन लाभ के योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. धन का दान करने से लाभ मिलेगा. आपका शुभ रंग गुलाबी और भाग्य प्रतिशत 90 है.
मिथुन- इस सप्ताह आपको धन का नुकसान हो सकता है. संबंधों में विवाद से बचें. रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतें. गुड़ का दान करें. आपको शुभ रंग सुनहरा और भाग्य प्रतिशत 60 है.
कर्क- कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी. करियर में सफलता मिलेगी. किसी मित्र के सहयोग से लाभ होगा. इस सप्ताह खाने की वास्तु का दान करें. आपका शुभ रंग लाल और भाग्य प्रतिशत 70 है.
सिंह- सिंह राशि वालों की काम के चलते व्यस्तता बढ़ेगी. अचानक धन की प्राप्ति होगी. मान-सम्मान मिलेगा. धन लाभ के योग हैं. आपका शुभ रंग हल्का पीला और भाग्य प्रतिशत 80 है.













