
Weekly Rashifal 9 feb-15 Feb 2026: कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा है फरवरी का नया सप्ताह
AajTak
फरवरी का नया सप्ताह 9 से 15 फरवरी तक रहेगा, जिसका समापन फाल्गुन माह की शिवरात्रि पर होगा. ज्योतिषीय के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
Weekly Rashifal 9 feb-15 Feb 2026: फरवरी माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक रहेगा. खास बात ये है कि इस सप्ताह का समापन फाल्गुन माह की शिवरात्रि पर हो रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि नया सप्ताह कई राशियों को शुभ परिणाम दे सकता है. इन राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि (Aries) यह समय आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारने का काम करेगा. कार्यस्थल पर बड़ी और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर या व्यवसाय में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ फैसला करें. लकी नंबर: 9 लकी रंग: लाल सप्ताह क उपाय: रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करें.
वृषभ राशि (Taurus) लगातार किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है. प्रमोशन या मान-सम्मान के योग बनते दिख रहे हैं. नई नौकरी या अवसर तलाशने के लिए समय अच्छा है. धैर्य और निरंतरता बनाए रखें. लकी नंबर: 6 लकी रंग: सफेद सप्ताह क उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें.
मिथुन राशि (Gemini) इस सप्ताह एक साथ कई काम संभालने की आपकी क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. हालांकि काम का भार थोड़ा ज्यादा रहेगा. नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं. नई दिशा में कदम बढ़ाने का सही समय है. लकी नंबर: 5 लकी रंग: हरा सप्ताह क उपाय: बुधवार को गणपति को दूर्वा चढ़ाएं.
कर्क राशि (Cancer) टीमवर्क और सहयोग से लाभ मिलेगा. करियर में उन्नति के अवसर बन सकते हैं. इमोशनल होने की बजाय समझदारी से निर्णय लें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लकी नंबर: 2 लकी रंग: सफेद सप्ताह क उपाय: प्रत्येक दिन चंद्र देव को दूध अर्पित करें.
सिंह राशि (Leo) नेतृत्व और जिम्मेदारियां आपके हाथ में आ सकती हैं. करियर-कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है. लकी नंबर: 1 लकी रंग: सुनहरा सप्ताह क उपाय: रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

Aaj 5 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 5 मार्च 2026, दिन- गुरुवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि शाम 17.03 बजे तक फिर तृतीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 08.17 बजे तक फिर हस्त नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 14.00 बजे से दोपहर 15.28 बजे तक, दिशा शूल- दक्षिण.












