
Weekly Rashifal 2023: अक्टूबर का तीसरा सप्ताह आज से शुरू, इन 5 लकी राशियों को होगा धन लाभ
AajTak
Weekly Rashifal 2023: ज्योतिषविदों का कहना है कि नया सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ कई शुभ योगों के बीच पड़ रहा है, जिसका लाभ 5 राशियों को होगा. ज्योतिषविदों ने इस सप्ताह की 5 लकी राशियों के बारे में भी बताया है.
Weekly rashifal 2023: अक्टूबर का तीसरा सप्ताह आज से शुरू हो चुका है. यह सप्ताह 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि नया सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ कई शुभ योगों के बीच पड़ रहा है, जिसका लाभ 5 राशियों को होगा. ज्योतिषविदों ने इस सप्ताह की 5 लकी राशियों के बारे में भी बताया है. नए सप्ताह में इन राशियों को धन और सुख-सृमद्धि की प्राप्ति होगी.
मेष- धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. ऑफिस में विवादों से बचें. धन का दान करें. आपका शुभ रंग पीला और भाग्य प्रतिशत 70 है.
वृष- काम के चलते व्यस्तता रहेगी. धन लाभ के योग हैं. रिश्तों की समस्या हल होगी. हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग सफेद और भाग्य प्रतिशत 70 है.
मिथुन- मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्य में व्यस्तता रहेगी. खाने की वास्तु का दान करें. आपका शुभ रंग आसमानी और भाग्य प्रतिशत 75 है.
कर्क- महत्वपूर्ण काम अभी रुक सकते हैं. परिवार में अशांति हो सकती है. शाम से स्थितियों में सुधार होगा. गुड़ का दान करें. शुभ रंग बैंगनी और भाग्य प्रतिशत 65 है.
सिंह- आपकी राशि में आज धन लाभ के योग हैं. कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. चोट चपेट से बचें. धन का दान करें. शुभ रंग धानी और भाग्य प्रतिशत 70 है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











