
Weekly Gold Price: अचानक कम हो गईं सोने की कीमतें, इस हफ्ते कुछ ऐसा रहा गोल्ड का भाव
AajTak
Weekly Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं. इस हफ्ते भाव 57 हजार रुपये के पार निकल गया और 24 कैरेट वाले गोल्ज के रेट में भी इजाफा हुआ है.
पिछले सप्ताह की तरह इस हफ्ते भी सोने की कीमतों (Gold Price Weekly) में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, सप्ताह के दौरान गोल्ड की कीमतें (Gold Price) अपने उच्च स्तर से नीचे आई हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड का भाव 57,062 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 56,990 रुपये पर बंद हुई थीं. पूरे सप्ताह के दौरान सोने की कीमतें 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहीं. मार्केट के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना और महंगा होने वाला है.
इस हफ्ते सोने के भाव का हाल
IBJA Rates के अनुसार, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार 57,013 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव बढ़कर 57,362 रुपये पर पहुंच गईं. बुधवार को कीमतों में हल्की गिरावट आई और ये 57,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुईं. गणतंत्र दिवस की वजह से गुरुवार को मार्केट बंद था. शुक्रवार को कीमतें 57,062 पर क्लोज हुईं. कुल मिलाकर इस हफ्ते के दौरान कीमतें अपने हाई लेवल से कम स्तर पर बंद हुईं. हालांकि, पिछले सप्ताह के मुकाबले कीमतें बढ़ी हैं.
कितना महंगा हुआ सोना?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 56,990 रुपये पर बंद हुईं थीं. इसके अनुसार, सोना इस हफ्ते सिर्फ 72 रुपये महंगा हुआ है. इस सप्ताह के दौरान सोना सबसे महंगा मंगलवार को था. इस दिन कीमतें 57,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं.
24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












