
Weekend Curfew In Delhi: दिल्ली में लौटा वीकेंड कर्फ्यू, केस बढ़ने के बाद बढ़ाई गई सख्ती
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 'वीकेंड कर्फ्यू' का ऐलान कर दिया है. आजतक से बातचीत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री 'सत्येंद्र जैन' ने कहा कि अभी पूर्ण रुप से लॉकडाउन नहीं किया गया है. वीकेंड पर लोगों की वैसे ही छुट्टी होती है, इसलिए 'वीकेंड कर्फ्यू' लगाया गया है ताकि 2 दिन का गैप आ सके. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उन्हें पलायन करने की नौबत नहीं आएगी. कंस्ट्रक्शन के काम को नहीं रोका गया है, जैसे पहले चल रहा था वैसे ही चलता रहेगा. आगे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिती नहीं है. देखें ये वीडियो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









