
Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
IMD Forecast Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर अभी और देखने को मिलेगा. अगले 4 से 5 दिनों में लू चलने के आसार हैं. वहीं, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.
Weather Forecast Updates: देश भर के विभिन्न राज्यों में अप्रैल आने से पहले ही भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा (Temperature) लगातार ऊपर जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने नॉर्थ, वेस्ट और मध्य भारत में अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है.
IMD के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर अभी और देखने को मिलेगा. अगले 4 से 5 दिनों में लू चलने के आसार हैं. वहीं, फिलहाल बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है. IMD के अनुसार, मौसम अभी शुष्क बना रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क के बीच दिन के समय सूरज की तपिश से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर लू चलने की चेतावनी जारी की है.
अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
दिल्ली के मौसम का हाल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर की वायु गुणवत्ता सुबह 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 205 दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










