
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
एलपीजी संकट के बीच सरकार ने कॉमर्शियल कंज्यूमर्स से पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की. वहीं, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय शेयर मार्केट में आज दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए.
केंद्र सरकार ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पीएनजी पर शिफ्ट हो जाएं. वहीं, शेयर बाज़ार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इन खबरों के अलावा, बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों के सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.
पैनिक में न करें LPG बुकिंग, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन... ईंधन संकट पर सरकार का बयान
भारत सरकार अब एलपीजी यानी रसोई गैस के इस्तेमाल को कम करने और पीएनजी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. विदेश मंत्रालय के असीम महाजन ने बताया कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द पीएनजी पर शिफ्ट हो जाएं. सरकार ने आदेश दिया है कि पीएनजी के लिए आने वाले किसी भी आवेदन को एक हफ्ते के भीतर मंजूरी दी जाए.
चांदी के बाद अब शेयर बाजार क्रैश... सेंसेक्स 2500 अंक गिरा, ये 5 स्टॉक्स तबाह?
शेयर बाज़ार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2496 अंक फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स 775 अंक की गिरावट के साथ क्लोज़ हुआ. दूसरी तरफ MCX पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, तो वहीं सोना भी करीब 2.50 फीसदी तक फिसल गया.
बिहार के लिए गुड न्यूज! बिजली टैरिफ नहीं बढ़ेगा... 2.22 करोड़ लोगों की मिलेगी राहत

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









