
Weather Updates: उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, लेह में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, जानें मौसम का हाल
AajTak
Today Weather Updates: उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है. जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है. केदारनाथ धाम में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और अचानक बर्फबारी शुरू हो गई.
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में सर्दी अब जोर पकड़ रही है. उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है. जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है. केदारनाथ धाम में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और अचानक बर्फबारी शुरू हो गई. धाम में एक फीट तक बर्फबारी हुई. जिसके चलते तापमान में गिरावट के साथ नदी नाले जमने लगे हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











