
Weather Update Today: तेलंगाना, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में होगी बारिश, जानें आज देशभर के मौसम का हाल
AajTak
IMD Weather Update: देश के अधिकतर हिस्सों में अब गर्मी होने लगी है. आनेवाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में तापमान बढ़ेगा. आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है अपडेट.
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है. कल यानी गुरुवार की सुबह दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में अब तापमान में बढ़त देखी जाएगी. हालांकि, कुछ राज्यों में आज यानी 07 अप्रैल को बारिश होगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में आनेवाले दिनों में तापमान में बढ़त देखी जाएगी. 09 अप्रैल को नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं, 9 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आनेवाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण भारत कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है. वहीं, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







