
Weather Update: MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Weather Today: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, मध्य प्रदेश में आज बारिश का अनुमान है. भोपाल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. हालांकि, इनमें से ज्यादातर राज्य मध्य भारत के हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, तापमान में बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं आएगा.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा, भोपाल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मौसम विभाग ने आज, 9 मार्च को बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है.
उत्तराखंड की बात करें तो यहां के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में हल्के बादल यहां भी छाए रहेंगे.
प्रमुख शहरों में कितना तापमान रहने का अनुमान?
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें.
उधर, जम्मू की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है. जम्मू में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिनभर तो आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेह की बात करें तो यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस सात डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर पांच डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









