
Weather Update: मुंबई, असम से लेकर गुजरात तक भारी बारिश का कहर, कई शहरों में आई आफत!
AajTak
Monsoon Update: मुंबई में बीती रात से हो रही बारिश के बाद बेबसी बढ़ गई है, कई इलाके जलजमाव से जूझ रहे हैं. अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है, बीएमसी की टीम मुस्तैद है मगर शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट है. ऐसे में संकट के बादल मुंबई की मुश्किल बढ़ाते रहेंगे. वहीं, सरहद से जुडे़ इलाकों में भी बाढ़ और बारिश से बेबसी देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां अरुणाचल प्रदेश में पुल बह गया तो वहीं श्रीनगर-लद्दाख हाइवे पर दिक्कतें बढ़ गई हैं. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई और जिलों में बादल संकट बनकर बरस रहे हैं. वहीं, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश ने जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया है. कहीं कार सैलाब में डूबी है तो कहीं बस बीच मझधार में फंसी है. देखें पूरी खबर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










