
Weather Update: तमिलनाडु में बारिश के चलते स्कूल बंद, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ki Jankari: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड होने लगी है. मैदानी इलाकों में ठंड की दस्तक पर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है. यहां पढ़िए आज के मौसम का हाल.
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके साथ ही, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड की दस्तक हो रही है, वैसे-वैसे प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है.
दिल्ली में आज, 3 नवंबर की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी रहेगा. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में कल शाम 6:30 बजे के करीब आनंदविहार स्टेशन पर AQI 429 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. मौसम विभाग की मानें तो 5 से 8 नवंबर के बीच दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर कल शाम AQI 321 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.
इन राज्यों में बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
बारिश के चलते स्कूल बंद
पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के कई इलाकों में हो रही बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पुडुचेरी, कराईक्कल कुड्डालोर, मयिलादुथुराई और विल्लुपुरम जिलों में बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दी गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









