
Weather Update: उत्तर भारत में कब होगी ठंड की एंट्री? मौसम पर जानें क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अक्टूबर को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की आशंका है, जिससे देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर स्थित इलाकों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है.
उत्तर भारत में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की आशंका है, जिससे देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर स्थित इलाकों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में दिन के समय गर्मी तो रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
वहीं, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा लक्षद्वीप, विदर्भ, दक्षिण राजस्थान, सिक्किम, और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है.
देश की मौसमी गतिविधियां

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










