
Weather Update: आग उगल रहा सूरज, थपेड़े मार रही लू... भीषण गर्मी की चपेट में कई राज्य, यहां 47°C के पार पहुंचा पारा
AajTak
गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा सभी भीषण लू की स्थिति से जूझ रहे हैं. आइये जानते हैं, कौन से राज्य इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी का कहर झेल रहे हैं.
देशभर में राज्यों में मौसम के कई रंग नजर आ रहे हैं. एक तरफ पहाड़ों पर बेमौसम बर्फबारी और बारिश से बाढ़ के हालात बन रहे हैं और दूसरी तरफ बढ़ता तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है. राजधानी दिल्ली में पहाड़ों की बर्फबारी से कुछ राहत मिली हुई है. हालांकि सबसे ज्यादा बुरा हाल पूर्वी भारत का है. यहां के राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, कई क्षेत्रों में तापमान असामान्य रूप से औसत से ऊपर बढ़ रहा है.
30 अप्रैल, 2024 को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा सभी भीषण लू की स्थिति से जूझ रहे हैं. आइये जानते हैं, कौन से राज्य इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी का कहर झेल रहे हैं.
पश्चिम बंगाल सामान्य तापमान से सबसे अधिक अंतर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 10.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था. कोलकाता भी इससे अछूता नहीं रहा. पश्चिम बंगाल के दम दम और उलुबेरिया सहित शहर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
झारखंड गर्मी के इस प्रकोप में झारखंड की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं है. पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित बहरागोड़ा में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
ओडिशा ओडिशा भी इस गर्मी से बुरी तरह प्रभावित है. बारीपदा और बालासोर शहरों में तापमान क्रमशः 46.4°C और 46.0°C दर्ज किया गया, जिससे लगातार उच्च तापमान से जूझ रहे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.
तेलंगाना-बिहार बिहार के फारबिसगंज में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि पिछले दिनों बिहार के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था. इसी तरह, तेलंगाना में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, रामगुंडम में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








