
Weather Update: अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, IMD ने सुनाई ये गुड न्यूज
AajTak
IMD Weather Update: मौसम विभाग ने ट्वीट करके बताया है कि अगले पांच दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव नहीं चलने वाली. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
Weather Forecast: बीते कुछ दिनों में उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है. दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जैसे प्रदेशों में दो दिनों तक जमकर बारिश हुई, जिसके चलते लंबे समय से हीटवेव की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली. कुछ ही दिनों में तापमान दस डिग्री से ज्यादा गिर गया. वहीं, आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है, लेकिन इन सबके बीच, मौसम विभाग ने राहतभरी जानकारी दी है.
मौसम विभाग ने ट्वीट करके बताया है कि अगले पांच दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव नहीं चलने वाली. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मालूम हो कि अप्रैल-मई में कई दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में हीटवेव ने अपना कहर बरपाया था. दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था. वहीं, अन्य राज्यों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. ऐसे में अब जब अगले पांच दिनों तक हीटवेव की वापसी की संभावना नहीं है तो फिर लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
...लेकिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कुछ राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है. IMD के ट्वीट के अनुसार, केरल और माहे में आज और तमिलनाडु में आज और कल (गुरुवार) को भारी बारिश होने की संभावना है. मालूम हो कि केरल में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने मॉनसून पर दिया ये अपडेट मौसम विभाग ने मॉनसून पर बड़ा अपडेट दिया है. IMD ने ट्वीट करके बताया है, ''अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.'' वहीं, IMD ने मॉनसून के आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है, लेकिन अब तक मॉनसून के अगले 48 घंटों में केरल पहुंचने की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है. इससे पहले IMD ने भविष्यवाणी की थी कि केरल में मॉनसून 27 मई तक पहुंच सकता है, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है.
(कुमार कुणाल के इनपुट सहित)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










