
Weather Today: MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Rainfall Alert: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होने लगेंगी. हालांकि, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ जगह पर बारिश होगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Forecast Today 25 May 2022, IMD Updates: उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अगले कई दिनों तक दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और लू एवं गर्मी से राहत रहेगी.
मालूम हो कि पिछले दो दिनों से राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कई जिलों में आज बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज, 25 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज बादल छाए रहने के आसार हैं. उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों से बारिश होती रही है. आज शहर में बादल छाए रहेंगे. यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
जानिए, प्रमुख शहरों का तापमान
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










