
Weather Today: सर्दी की दस्तक के साथ लखनऊ में कोहरा, दिल्ली में आसमान साफ, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आज (बुधवार), 11 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली-लखनऊ समेत देशभर के मौसम का हाल.
उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून की वापसी के साथ ही बारिश का सिलसिला बंद हो गया है. हालांकि, आज यानी 11 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, देश की राजधानी समेत देश के अधिकतर राज्यों में आसमान साफ होने के साथ धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में आज सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. साथ ही, पश्चिमी हिमालय, गोवा और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









