
Weather Today: राजस्थान-गुजरात में लू का कहर, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, मौसम पर जानें IMD अपडेट्स
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु क्षेत्र में कोमोरिन क्षेत्र फैली हुई है. जिसके चलते कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कई इलाकों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है.
Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्यों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा. दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
आईएमडी के मुताबिक, आज पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का प्रकोप शुरू होने जा रहा है. इसके आने वाले दिनों में धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा गुजरात में भी लू चलने का अनुमान है. अहमदाबाद में मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें
मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु क्षेत्र में कोमोरिन क्षेत्र तक चल रही है. जिसके चलते कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है. इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम हो सकती है.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है. साथ ही 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी सहित कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









