
Weather Today: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी, 4 दिन तक हीटवेव अलर्ट, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं.
देश के कुछ राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी का सितम शुरू हो गया है तो वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम में नरमी बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
4 दिन तक इन इलाकों में सताएगी लू
>गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 23 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.
>गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग- अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 24 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.
>गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 25 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.
>गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











