
Weather Today: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, लखनऊ-मुरादाबाद समेत कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम पर जान लें IMD अलर्ट
AajTak
Rainfall Alert Today: मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट के बीच लखनऊ के डीएम ने आज यानी 11 सितंबर को शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी कर दी है. डीएम ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं, उत्तराखंड में भी बिगड़े मौसम के बीच कुछ जिलों में स्कूल बंद हैं.
Weather Forecast Today: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बीते 2 दिन से भारी बारिश देखने को मिल रही है, जबकि कुछ जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है. लखनऊ में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. इस बीच IMD ने आज (सोमवार), 11 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट के बीच लखनऊ के डीएम ने आज यानी 11 सितंबर को शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी कर दी है. डीएम ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं, मुरादाबाद में भी भारी बारिश के चलते 11 सितंबर को जिलाधिकारी ने जनपद की सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश दिए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर को चित्रकूट, कौशांबी, संत कबीर नगर और बस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ में बादल गरजने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. साथ ही रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












