
Weather Today: मैदानों से पहाड़ों तक बारिश ही बारिश, 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
AajTak
दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और नोएडा में आज भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कश्मीर से लेकर केरल तक कई राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
देशभर के आधे से ज्यादा हिस्सों में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है. ये बारिश कहीं राहत दिला रही है तो कहीं मुसीबत बन गई है. पहाड़ों पर बारिश से लैंडस्लाइड जैसी परेशानी सामने आ रही हैं, मैदानी इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं. हालांकि कई जगह बारिश से चिलचिलाती गर्मी में राहत भी मिली है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश
दिल्ली में आज (8 जुलाई) सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. देर रात सुबह तड़के दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. आज आसमान में बाद छाए हुए हैं. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आज के तापमान में भी कमी देखी जा रही है. आईएमडी के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. कल भी दिल्ली में मध्यम बारिश का आशंका है.
उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में आज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही यहां आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं नोएडा में आज भारी बारिश की संभावना है. यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक आ सकता है.
कश्मीर से केरल तक बारिश का अलर्ट जारी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









