
Weather Today: बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल
AajTak
Weather Updates Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Distranbance) पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश की गतिविधियां संभव हैं.
Weather Updates Today: पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में अचानक हुई बारिश से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, दिन में अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









