
Weather Today: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक शीतलहर और कोहरे का प्रहार, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है. IMD ने घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है अपडेट.
पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अभी कुछ दिन ठंड और कोहरे के डबल अटैक से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है. लुधियाना, पटियाला, बरनाला, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, पानीपत नारनौल, सीकर, पिलानी, चूरू, अलवर और गंगानगर 1°C और 1.8°C के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहरों में शुमार हैं.
मौसम विभाग ने आज और कल (मंगलवार और बुधवार) पंजाब और हरियाणा में बहुत घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में बहुत घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है.
कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम, यातायात प्रभावित
उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स कर प्रभावित हैं. जीरो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है. ऐसे में फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ जा रही हैं. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर आज सुबह 7 बजे के करीब 100 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. वहीं, सफदरजंग में दृश्यता 50 मीटर तक रही.हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है. वाराणसी, आगरा, ग्वालियर, जम्मू, पठानकोट, चंडीगढ़ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है.
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट
दिल्ली का मौसम दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. शीतलहर चलने की वजह से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











