
Weather Today: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में बारिश ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज (शनिवार) भी बारिश हो सकती है.
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों से ठंड भले ही चली गई हो, लेकिन अब मौसम में बदलाव आ रहा है. कभी दिन में धूप खिल रही है तो कभी बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. कई राज्यों में आज (शनिवार) मौसम विभाग ने (IMD) बारिश होने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आज भी बारिश होगी, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में भी बारिश बरसात की संभावना जताई गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











