
Weather Today: दिल्ली-यूपी के तापमान में गिरावट, राजस्थान में बढ़ी ठंड, जानें विभिन्न राज्यों का मौसम
AajTak
Mausam Ki Jankari: दिल्ली, यूपी राजस्थान समेत देश के लगभग हर राज्य में ठंड की दस्तक हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं देश भर के विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल.
Weather Update Today, Mausam Ki Jankari: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दियां आ गई हैं. दिल्ली में बीते दो दिन से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है. वहीं, दिल्ली की हवा में भी थोड़ा सा सुधार देखा गया है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम देश की राजधानी दिल्ली में आज, 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सुबह और शाम के समय आसमान में हल्की धुंध देखी जा सकती है जबकि कोहरे के कोई आसार नहीं हैं.
दिल्ली के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं सुबह के वक्त हल्का कोहरा पड़ सकता है. गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











