
Weather Today: दिल्ली में 40 डिग्री तापमान के साथ गर्मी का टॉर्चर, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
AajTak
Monsoon Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों को मॉनसून की बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो 6 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा. हालांकि, दिल्ली में आज (रविवार), 26 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Update Today, Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में मॉनसून और प्री-मॉनसून के चलते बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. दिल्ली को भी मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, दिल्ली में अभी अगले दो दिन तक गर्मी सताने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली अभी तेज धूप और गर्मी सताएगी. देश की राजधानी दिल्ली में आज, 26 जून 2022 को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 27 जून से बारिश का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 26 जून 2022 को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. गाजिबाद में भी 27 से 29 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है.
इन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, गुजरात और झारखंड में बारिश से मौसम खुशनुमा रहेगा. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा. भोपाल में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है.
Delhi Weather: अगले हफ्ते दिल्ली में झमाझम बारिश, मॉनसून और मौसम पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में 40 डिग्री तक अधिकतम तापमान
मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी? मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी तट पर अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 27 जून से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











