
Weather Today: दिल्ली में बारिश तो बिहार में हीटवेव! जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
इस बार मई में हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत रही है, लेकिन अब जून में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. इसके अलावा IMD ने कुछ राज्यों में आज हीटवेव की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
जून के शुरुआती हफ्ते के बीतने के साथ ही लोगों को मॉनसून की बारिश का इंतजार है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो केरल में अभी मॉनसून की एंट्री में वक्त है. इस बीच देश के कुछ राज्यों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जाएगी. वहीं, मध्य भारत के इलाकों में 2 से 3 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है.
इन राज्यों में हीटवेव का कहर मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार में आज यानी 07 जून से 10 जून के बीच भीषण हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी आज हीटवेव की स्थिति रह सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं, नई दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. 08 जून को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में लखनऊ के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहेगा.
इन राज्यों में बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज लक्षद्वीप, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, पश्चिमी हिमालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में भी एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







