
Weather Today: दिल्ली में खत्म हुआ सुहावने मौसम का दौर, अब सताएगी गर्मी, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मई को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं 16 मई से दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की आशंका भी है.
देश के अधिकतर राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब फिर से देश के कुछ हिस्सों में लू का दौर शुरू होने की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक, 14 मई तक पूर्व और मध्य भारत में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
आईएमडी का अनुमान है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा. उसके बाद 16 मई से उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 13 मई को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.
दिल्ली में 16 मई से लू का अलर्ट दिल्ली में 13 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, दिल्लीवालों को अब 40 और 40 के पार तापमान झेलना होगा. इसके साथ ही 16 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में लू चलेगी. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश के तलहटी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी हिमालय के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








