
Weather Today: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, तो बिहार में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल
AajTak
Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, केरल आदि जैसे राज्य में आज बारिश होगी. हालांकि, दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं हैं.
Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते झमाझम बारिश हो रही है. कुछ ही दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, केरल आदि जैसे राज्य में आज बारिश होगी. हालांकि, दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन मौसम में थोड़ा बदलाव जरूर आएगा. आज से राजधानी में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. दो दिनों तक राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी. उधर, गुजरात के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. अहमदाबाद में आज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भोपाल में आज बारिश हो सकती है. यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यहां बारिश के आसार नहीं हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तराखंड के देहरादून में भी आज बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान साफ रहेगा. राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी की बात करें तो लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. यहां आसमान में धूप खिली रहेगी और बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं. वहीं, बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों तेज बारिश हो रही है. आज पटना में फिर से बारिश की संभावना है. पटना में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आज बारिश होगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








