
Weather Today: तेज हवाओं और बूंदाबांदी के साथ बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, यूपी में भी बारिश का अलर्ट
AajTak
IMD Rainfall: मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान समेत दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है.
फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम के बीच मार्च के पहले ही दिन आज (बुधवार) मौसम ने एक बार फिर करवर ली है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना है. सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, पहाड़ों पर मध्यम से भारी बर्फबारी होने के आसार हैं. ऐसे में मैदानी इलाकों के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.
आज यानी 1 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान समेत दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है लेकिन अधिकतम तापमान कुछ कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है.
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो राजधानी लखनऊ में आज (बुधवार) को आसमान साफ रहेगा और तापमान में कोई खास फेरबदल की उम्मीद नहीं जताई गई है. यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. दिल्ली से सटे नोएडा की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










