
Weather Today: जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड से बिहार तक आज आंधी-बारिश, गुजरात-राजस्थान में लू का अलर्ट
AajTak
आज पश्चिमी हिमालयी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में 18 और 19 अप्रैल को बारिश के साथ हल्का से मध्यम हिमपात संभव है. 18 अप्रैल को पूर्वी बिहार, झारखंड के कुछ भागों और उत्तर पंजाब में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में आज, 18 अप्रैल को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम में यह परिवर्तन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जो नमी और अस्थिरता लेकर आ रहा है. इसकी अधिकतम तीव्रता 19 अप्रैल को होने की संभावना है. हालांकि आज भी कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा.
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं, दिल्ली में कल बहुत हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कना और लगातार सतही हवाएं चलना जैसी स्थिति रहेगी.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट ने आज पश्चिमी हिमालयी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में 18 और 19 अप्रैल को बारिश के साथ हल्का से मध्यम हिमपात संभव है. 18 अप्रैल को पूर्वी बिहार, झारखंड के कुछ भागों और उत्तर पंजाब में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








