
Weather Today: गुड न्यूज! राजस्थान-महाराष्ट्र समेत इन 8 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिलेगी राहत
AajTak
IMD Weather Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. स्काईमेट के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट बारिश और हिमपात जारी रहेगा. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर आज क्या है अपडेट.
देश के कई राज्यों के बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच अब जल्दी ही मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग (IMD) ने गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में कुछ गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत की उम्मीद भी नजर आ रही है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
पश्चिमी हिमालय पर कुछ दिन तक बारिश-बर्फबारी का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 19 मार्च तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में हल्की से मध्यम वर्षा और आंधी या ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके अलावा 16 से 20 मार्च के दौरान पूर्वी भारत में और 17 से 19 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिमी भारत में भी व्यापक रूप से बारिश के आसार हैं.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट बारिश और हिमपात जारी रहेगा. हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा.
इन राज्यों में आज बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











