
Weather Today: गुजरात में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए भी IMD का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 अगस्त को कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से तबाही मची है तो वहीं केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग (IMD) ने 2 अगस्त को कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद में आज (शुक्रवार), 2 अगस्त को मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं. दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 2 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है.
IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. गुजरात के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने गुजरात में थंडर स्टॉर्म वॉर्निंग के साथ अगले पांच दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. ऑफ़शोर ट्रफ और साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन की वजह से गुजरात के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गुजरात की समुद्री क्षेत्रों में हवाओं की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान व्यक्त करते हुए मछुवारों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है.
कहीं ऑरेंज को कहीं बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 3 अगस्त को भावनगर, भरूच, छोटाउदेपुर, नर्मदा, तापी, डांग, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश के ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. तो वहीं, बनासकांठा, साबरकांठा, अमरेली, गिर सोमनाथ, आनंद, वडोदरा और पंचमहाल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 4 अगस्त को मौसम विभाग ने गुजरात के दक्षिण में स्थित सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तो कच्छ, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, भरूच, नर्मदा, तापी और डांग के भारी बारिश के येलो अलर्ट की चेतावनी है. मौसम विभाग ने 5 अगस्त को नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







