
Weather Today: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
IMD Rainfall Alert, Weather News, Mausam: दिल्ली में बीते दिन कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है. इन राज्यों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. जानें आपके शहर में आज कैसा रहने वाला है मौसम...
Weather Forecast Today, IMD Rainfall Alert, 12 July 2022 Weather Update: महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पिछले कुछ दिनों से गुजरात में तेज बरसात हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं. उधर, मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश की वजह से कुछ लोगों की जान चली गई. हालांकि, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अब भी झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार है. राजधानी में सोमवार दोपहर को कई इलाकों में तेज बारिश तो हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब भी रोजाना होने वाली बारिश का इंतजार है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आज हल्की बारिश हो सकती है. गुजरात में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां तेज बारिश होगी.
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां पर भी आज झमाझम बारिश होगी.
उत्तराखंड के भी कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. यहां का आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां तेज बारिश होने की संभावना है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
यूपी के कई हिस्सों में मॉनसून की ज्यादा बारिश नहीं हुई है. लखनऊ में आज भी बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, बादल जरूर छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. बिहार के पटना में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आज बारिश और आंधी आने के आसार हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







