
Weather Today: कश्मीर से पंजाब बरसेंगे बादल, तमिलनाडु में बढ़ेगी बारिश की तीव्रता, कई राज्यों में लू का भी अलर्ट, जानें मौसम
AajTak
तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं. केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच गया है. इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इस मौसम प्रणाली के कारण 10 से 15 या 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी, जिसमें समय के साथ बारिश की तीव्रता बदलती रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों पर भी देखने को मिलेगा.
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज, 11 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर पंजाब, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है.
तमिलनाडु में बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं. केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. पंजाब और हरियाणा में 12 से 14 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश के आसार हैं. उत्तर मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है.
गर्मी और लू की संभावना
वहीं, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में 10 और 11 मार्च को गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 10 से 12 मार्च के बीच लू की स्थिति बन सकती है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









