
Weather Today: उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बरसात हो रही है. भारी बारिश से कई राज्यों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यूपी, बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों से लेकर केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण के राज्यों में बरसात हो सकती है.
Weather Update Today: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में इन दिनों तेज बरसात का दौर जारी है. बीते दिन केरल, कर्नाटक, एमपी, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों में तेज बरसात हुई. इसके अलावा, यूपी, गुजरात के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी ज्यादातर राज्यों में बारिश होगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज (बुधवार) बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजरात में भी इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आज बारिश के आसार हैं.
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां आज तेज बारिश हो सकती है. भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भोपाल में आज तेज बारिश होगी.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में आज भी बारिश होगी. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो शिमला का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी हल्की बारिश होगी.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है. राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उधर, बिहार की बात करें तो यहां भी झमाझम बारिश जारी रहेगी. पटना में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पटना में तेज बारिश की संभावना है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











