
Weather News: घने कोहरे में ताजमहल 'ओझल', फ्लाइट्स-ट्रेनें भी थम गईं... सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां
AajTak
दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे और स्मॉग से जनजीवन प्रभावित है और AQI 356 दर्ज किया गया. वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट है. उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. हालांकि, दिन में हवाओं से हालात सुधरने की उम्मीद जताई गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गुरुवार, 18 दिसंबर की सुबह घना कोहरे का आलम रहा. यही हाल पूरे उत्तर भारत है. लेकिन राजधानी की जहरीली हवा के बीच कोहरा दिल्ली वालों पर कहर बन कर टूट रहा है. घने कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, एक्यूआई 356 दर्ज किया गया. दिल्ली के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से चार में AQI गंभीर कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुछ इसके करीब थे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को घने कोहरे और स्मॉग की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण एक क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया. दिल्ली और NCR के अलग-अलग हिस्सों से मिली तस्वीरों में घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी काफी कम दिखी. इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुरुवार तड़के कोहरे जैसी स्थिति का अनुमान लगाया था. कोहरे की वजह से हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं.
हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया कि दिन में हवाओं की मौजूदगी से लंबे वक्त तक कोहरा नहीं रहेगा, जिससे दिन बढ़ने के साथ विजिबिलिटी में सुधार होगा.
मौसम विभाग ने क्या कहा?
IMD ने कहा कि सुबह के वक्त हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. दोपहर में हवा की रफ्तार उत्तर-पश्चिम से बढ़कर 15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, फिर शाम और रात में पश्चिम से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. हवा के पैटर्न में इस बदलाव से गुरुवार को दिन के समय कोहरे को छंटने और साफ मौसम बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर छाई जहरीली धुंध... आनंद विहार, जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 400 पार

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









