
Weather Forecast Updates: गर्मी से मिलेगी राहत, इन 16 राज्यों में बारिश का अनुमान, राजस्थान में गिर सकते हैं ओले
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. बारिश के बाद दिल्ली की हवा के साफ होने की उम्मीद है.
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें भी पड़ीं. फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं और यहां बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाके वाले राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है. स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास दिखाई दे रहा है. अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. इस पूरे पहाड़ी रीजन में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. वहीं, मैदानी इलाके वाले राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. गुरुवार को केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश देखी गई.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











