
दिल्ली में LPG गैस जमाखोरों पर एक्शन! मुंडका से बवाना तक छापेमारी में सैकड़ों सिलेंडर जब्त
AajTak
दिल्ली में एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच पुलिस ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पिछले 24 घंटों में पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की है.
दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी करके गैस सिलेंडर की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुंडका में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम से 610 सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनमें से 197 भरे हुए थे. गांधी नगर, शकरपुर, बवाना और रोहिणी में पुलिस ने रेड डालकर राम विलास शर्मा, योगेश गुप्ता और पुष्पेंद्र जैसे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है.
ये लोग घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर कर महंगे दामों पर बेच रहे थे. मुंडका मामले में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से फिलिंग मशीनें और खाली-भरे सिलेंडर बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
मुंडका में क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड
मुंडका इलाके में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है. यहां से कुल 610 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 197 भरे हुए और 392 खाली थे. इसके अलावा 21 छोटे सिलेंडर भी जब्त किए गए. गोदाम मालिक के पास केवल इंडेन के कॉमर्शियल सिलेंडर बेचने का लाइसेंस था, लेकिन वहां दूसरी कंपनियों के सिलेंडर भी मिले. स्टॉक रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: UP: सिलेंडर चुराकर भाग रहे चोरों को आ गई नींद, खेत में सोते वक्त ग्रामीणों ने पकड़ा

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.










